नरौन गांव में पति-पत्नी के बीच पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर हुआ विवाद का मामला थाना पहुंच गया है। नरौन गांव में विष्णुदेव सिंह को उसके ही पहली पत्नी रंजना देवी से पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों गुरुवार की दोपहर बाद 1 बजे थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस से शिकायत किया। थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है।