नंदग्राम थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में रहने वाले रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी 55 वर्षीय राजेश गोला के साथ काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सात सितंबर को गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद दंपती काठमांडू स्थित हयात रेजिडेंसी में रुके हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उपद्रवियों ने होटल में आग लगा दी।