धौलादेवी ब्लॉक के गुणादित्य के स्वाड़ी तोक निवासी मेजर हरीश चंद्र मेलकानी जबलपुर के सिकंदराबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने 12 वर्षीय पुत्र वैभव के साथ स्वमिंग पुल में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।