‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महोबा जिले की ग्राम पंचायत डढ़हतमाफ़ में पुलिस विभाग ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। महिला पुलिसकर्मी और स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्हें आत्मरक्षा के तरीके और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1076 की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।