गुरुवार शाम 4 बजे गंगोत्री राजमार्ग पर नगुण के पास गंगोत्री हाइवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। खौफनाक भूस्खलन से राजमार्ग पर खड़े लोग कुछ देर के लिए भयभीत हो गए। फिलहाल गंगोत्री राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। बीआरओ की मशीनें दोनों तरफ तैनात है। लगातार भूस्खलन जारी रहने से हाईवे को खोलने का कार्य शुरु नहीं हो पाया है।