राजेपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर सरेह में एक महिला की सिर कटी शव मिली। शव मक्का के खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वह नीली साड़ी पहने हुई थी। उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच होगी। पास में खून के धब्बे मिले। सूचना पर राजेपुर पुलिस पहुंची। जांच जारी है।