शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में रविवार की शाम 5 बजे पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही फिजिकल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।