फरीदाबाद।यमुना में बढ़ते जल स्तर को लेकर अधिकारी बाढ़ ग्रस्त एरिया में दौरा कर रहे हैं। किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान ना हो, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। फरीदाबाद के डीसी विक्रम यादव ने यमुना से सटे क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान गांव मोहना पहुंचे डीसी विक्रम यादव ने कहा कि आज रात तक पानी और बढ़ने की संभावना है। इसलिए सभी लोगों को यमुना से सटे इलाकों से