आज रात्रि 9:57 से लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल रविवार को 12:57 से लग गया। सूतक काल लगते ही जनपद के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि सूतक काल के दौरान भगवान नाम का स्मरण करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद पुणे मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे और मन्दिर की धुलाई आदि के बाद पूजा पाठ शुरू होगा।