देवबंद के गांव रसूलपुर में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जंगल मे शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान विद्या देवी के रूप में हुई है। विद्या देवी अपनी पुत्रवधू और पोत्रवधू के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा काटने के लिए गई थी। करीब एक घण्टे बाद पुत्रवधू घास लेकर लौट आई, जबकि विद्या देवी घास काटने के लिए वहीं रुक गई।