राजसमंद साइबर थाना पुलिस की बडी कार्यवाई: साइबर ठगों पर शिकंजा: म्यूल अकाउंट चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय, जयपुर और उदयपुर रेंज द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत, साइबर पुलिस थाना राजसमंद ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में, पुलिस ने फर्जी बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) चलाने और बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया।