आगरा पहुंचे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने 7 से 16 नवंबर तक ब्रज क्षेत्र में पदयात्रा की घोषणा की। इसका उद्देश्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, हिन्दुओं को एकजुट करने और यमुना को स्वच्छ बनाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि यमुना की स्वच्छता हेतु चारों मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे और सनातन धर्म ही भारत की असली पहचान है।