कैलारस। देवरी में गुरुवार तड़के सुबह मिथलेश रजक (45) पत्नी फेरन रजक की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिथलेश चारा डाल रही थी। इसी दौरान अचानक सर्प ने उन्हे काट लिया। तुरन्त परिजनो ने महिला को स्थानीय मन्दिर पर ले जाकर 2 घण्टे झाड़फूंक की जिससे फायदा नही मिला। जिसके बाद कैलारस अस्पताल लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया। घटना आज 11 सितंबर दोपहर 3 बजे की है।