गुना के कुंभराज में कॉलेज के पास 26 सितंबर को शाम के समय एक पिकअप वाहन पलट गया। 12 महिलाएं घायल बताई गई है, एक महिला की मौत हुई है। सभी महिलाएं कुंभराज थाना के परवरिया गांव की निवासी थी। बहूखेड़ी गांव में गमी में शामिल होकर लौट रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।