बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के द्वारा शनिवार संध्या 6 बजे अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। शेखपुरा कलेक्ट्रेट गेट से चांदनी चौक तक आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने बताया उनकी प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि और नियमित कारण शामिल है।