एक मामले में गवाही देने पहुंचे कुसुंभा गांव के बुजुर्ग किसान की रसगुल्ला खाने के बाद तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस अजीबोगरीब घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार की सुबह करेगी 11 बजे के आसपास घटित हुई है। मृतक की पहचान कुसुंभा गांव निवासी बाल्मीकि बिंद के रूप में की गई है।