हजारीबाग में आज रात 9:57 बजे से 1:26 बजे तक वर्ष 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसका मध्यकाल 11:42 बजे रहेगा। यह 3 घंटे 29 मिनट का अद्भुत नजारा होगा। कुंभ राशि पर लगने वाले इस ग्रहण का असर मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर व मीन पर नकारात्मक और मेष, वृष, कन्या व धनु पर शुभ माना गया है। सूतक काल दोपहर 12:57 से शुरू हो चुका है।