चरखारी के मदरसा मुहम्मदिया अरबिया में आयोजित सलाना जलसे में 19 बच्चों ने कुरआन मुकम्मल किया। इस मौके पर बच्चों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और कुरआन की पेटी सहित उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाफिज आबिद ने कुरआन की फजीलत बताते हुए कहा कि कुरआन अमन, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है और जिंदगी जीने का सलीका सिखाता है।