प्रशासन द्वारा 15 सितंबर तक क्षेत्र में सभी तरह की खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तो वहीं ओवरलोड़ मॉडिफाइड टिप्पर भी प्रतिबंधित हैं। पंजाब के टिप्पर चालक नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। वीरवार सुबह 11 बजे पंजाब का एक प्रतिबंधित ओवरलोड़ टिप्पर गगरेट -होशियारपुर हाइवे पर हांफ गया। टिप्पर में तय क्षमता से कहीं अधिक मात्रा में रेत भरा हुआ था।