अगिआंव प्रखंड के लहरपा गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक जेठानी पर उसी की देवरानी ने अपने सगे भाइयों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घटना में घायल महिला की पहचान लहरपा गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी सोना झाड़ी देवी के रूप में हुई है।