भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आते ही कर्मचारियों के हितों वाले फैसले पलट दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झूठे वादों से कर्मचारियों को बरगलाया और अब विवादित अधिसूचना जारी कर असली चेहरा दिखा दिया। सत्ती ने चेतावनी दी कि भाजपा कर्मचारियों के संघर्ष में पूरी ताकत से साथ खड़ी होगी।