थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के धोबी गली मोहल्ले में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। बताया गया मृतका की पहचान तृप्ति उर्फ मानसी के रूप में हुई है, जिसकी शादी दस माह पूर्व हुई थी।जानकारी के अनुसार मृतका का पति से आए दिन विवाद होता रहता था। वही मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।