कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख से शुक्रवार सुबह मिली जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में कल के मुकाबले आज ज्यादा बारिश दर्ज की गई,जिनमें आलोट में कल 20 तो आज 29 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई,ताल में 25 मि.मी., पिपलोदा में 65 मि.मी, बाजना में 39 मि.मी., वही रावटी में 38 मि.मी वर्षा दर्ज की गई, फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा।