भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर निगम कमेटी बेतिया के द्वारा आज 24 अगस्त रविवार दोपहर करीब 3 बजे जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर निगम सचिव संजय सिंह ने किया। बताया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के बड़े दलों द्वारा सासाराम से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की गई है।