जिले में गत चौबीस घंटों में 14.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज 6 अगस्त शाम 5 बजे अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 9.4 मि.मी., टिमरनी में 10.2 मि.मी., खिरकिया में 24.2 मि.मी., सिराली में 13.8 मि.मी. तथा रहटगांव में 17.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 1015.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।