सेब सीजन को लेकर सोलन पुलिस ने इस बार पुख्ता इंतजाम किए हैं। कंडाघाट से लेकर परवाणु तक करीब 80 पुलिस जवान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। डीएसपी ट्रैफिक सोलन अशोक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सेब सीजन के दौरान बेहतर रहे इसके लिए लगातार सोलन पुलिस कार्य कर रही है।