अररिया सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकनी गरैया में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। इस घटना में स्कूल के प्रधानाध्यापक, एक शिक्षिका और दो छात्रों सहित कई लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के काटने से घायलों के शरीर में सूजन और तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया।