गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पचमोहनी में महिला की बहादुरी से बड़ी दुर्घटना टल गई। एडवोकेट सुनील दुबे के घर में खतरनाक सांप घुस गया था जिसे जांबाज महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को आसानी से पकड़ लिया। समय रहते सांप के पकड़ लिए जाने से अनहोनी टल गई। गांव में महिला की बहादुरी की चर्चा हो रही है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।