अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को 1:00 दिन में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है। अकबरपुर बाजार के साहू समाज की ओर से यह आयोजन बड़े धूमधाम से हो रहा है।आचार्य दुर्गेश पांडे ने बताया कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भगवान गणेश ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता माने जाते हैं।