IAS शिव शेखर शुक्ला गृह विभाग के मुखिया बनाए गए हैं। शासन ने उन्हें उनके दायित्वों के साथ इसका अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल, सीनियर आईएएस जे एन कंसोटिया कल रिटायर हो गए हैं। जिसके बाद IAS शिव शेखर शुक्ला को गृह विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।