न्यायालय परिसर में कल यानी 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है।