हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसका असर सोनीपत जिले के यमुना किनारे बसे गांवों और कॉलोनियों पर साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर पानी भरने से कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल वीरवार को प्रभावित क्षेत्रो