शनिवार की शाम 4:00 बजे वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से ढोल- बाजे के साथ धूमधाम से मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान जमुई अंचलाधिकारी और टाउन थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। बोधवन तालाब पहुंचकर विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया गया।