अलीराजपुर के व्यंकटेश मार्ग पर पुरानी कलाली के पास शुक्रवार सुबह लावारिस हालत में एक नवजात मिला हैं। स्थानीय रहवासियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुन कर उसे नाली में से निकला। वहीं रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने नवजात को जिला अस्पताल ले जा कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।