मेरठ। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात स्टंटबाजी का खतरनाक मामला सामने आया है। परतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक नीले रंग की एर्टिगा कार (नंबर HR 26EY 5070) तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। हैरानी की बात यह रही कि कार की छत पर एक युवक लेटा हुआ था और जानलेवा स्टंट कर रहा था।