सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक विकास शर्मा की मौत हो गई। उनकी पत्नी पिंकी शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के समय विकास शर्मा और उनकी पत्नी पिंकी दोनों निवासी महुली रेलवे स्टेशन अपने ससुराल से घर लौट रहे थे।