जिले के महाराजपुर में खेल मैदान में अतिक्रमणकरियों के द्वारा अतिक्रमण कर खेल मैदान की भूमि पर कब्जा किया गया शुक्रवार को शाम 4 बजे नगर पालिका सीएमओ गजानन नाफड़े ने खेल मैदान का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल भूमि पर स्थानीय लोगों के द्वारा कचरा फेंका जा रहा है एवं कुछ लोगों के द्वारा खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसे हटाया जाएगा।