झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने गढ़वा विधानसभा की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यहां की जनता पूरी तरह भगवान भरोसे जी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने जिस विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को वोट देकर चुना, वह जनता के बीच से पूरी तरह लापता हैं। उनके स्थान पर एक डमी विधायक के रूप में प्रतिनिधि सक्रिय है।