डूंगरीपाड़ा गांव के एक नाले में महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया गया कि यह 8 से 10 दिन पुराना है। गुरुवार रात 11 बजे मिली जानकारी अनुसार महिला की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर थाना अधिकारी नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।