गाजीपुर में हरतालिका तीज को लेकर मंदिरों में पूजा पाठ का दौर लगातार जारी है। व्रती महिलाए मंदिर में लगातार पूजा पाठ कर रही है और कथा भी सुन रही हैं। महिलाओं ने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखा जाता है। यह व्रत 24 घंटे का निर्जला व्रत होता है जो महिलाओं के लिए काफी सबसे कठिन व्रत होता है। व्रत के अगले दिन महिलाएं पारन करती हैं।