मईया सम्मान योजना की राशि से वंचित महिलाएं लगातार प्रखंड कार्यालय पहुंच रही हैं। ओर गुहार लगा रही है। महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन कर बकाया सम्मान राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की। धरना जेएलकेएम कार्यकर्ता इंद्रजीत मुर्मू के नेतृत्व में हुआ, जिसमें महिलाओं ने “मईया सम्मान राशि अविलंब दो”, “सबको सम्मान राशि देना होगा” जैसे नारे लगाए।