जिला चम्बा में आई आपदा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रभावितों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य आरंभ कर दिया है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा द्वारा तैयार की गई उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी अब जिला चम्बा के लिए आवश्यक सामग्री से लदे 10 ट्रक भेजने का ऐलान किया है।