कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के अंतिम दिन परिसदन में गुरुवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक क्रमशः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू , सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा , महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने दावेदारों से वन टू वन चर्चा की।