भानपुर ग्राम पंचायत के केवलारी टोला में एक अनोखी घटना आज रविवार की शाम 5 बजे सामने आई है। यहां निवासी गुरुदयाल उइके के घर के चूल्हे से दुर्गा और काली मां की प्रतिमाएं प्रकट होने का दावा किया गया है। घटना की जानकारी फैलते ही गुरुदयाल के घर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गुरुदयाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अर्जुन 16 वर्ष भक्ति-भाव से पूजा करता है। नवरात्रि पर