भाजपा कार्यालय में सोमवार सुबह करीब 11:15 पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। लालू राबड़ी शासन काल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में 32000 अपहरण की घटनाएं हुई थी। मौके पर उन्होंने राजद के शासनकाल को जंगल राज बताया है।