लोक निर्माण विभाग के निरमण्ड मंडल में इस बरसात में 34 करोड़ रुपयों से ज्यादा का नुकसान हो गया है। जबकि 119 सड़कों में से 76 सड़कें अभी भी बन्द हैं। इस साल मॉनसून की बारिश ने प्रदेश भर में तबाही मचाई, वहीं निरमंड और आनी क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा। लोक निर्माण विभाग निरमण्ड मंडल के अधिशासी अभियंता आंनद शर्मा ने वीरवार दोपहर 3 बजे यह जानकारी दी है।