Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 6, 2025
बिस्टूपुर स्थित प्रधान सांसद कार्यालय में शनिवार को 4:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। सांसद ने संसदीय क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और जन-समस्याओं का त्वरित समाधान तथा जनता से सतत संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।