भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर सथाना के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे चांग गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला जलाया गया।विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।