प्रखंड में स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वच्छता कर्मियों के पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे रहने से गंदगियों का अंबार लग गया है। जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर से बदबू आना शुरू हो गया है। मच्छर और मक्खियों का आशियाना बन गया है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की चिंता लोगों को सता रही है। पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार और अशोक ठाकुर ने बताया कि 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल है।