रजौली बाजार स्थित देवढ़ी मुहल्ले में अज्ञात चोरों ने पत्रकार सोनू कुमार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने घर से करीब 2 लाख रुपए मूल्य के गहने और 30 हजार रुपए नगद चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी शनिवार को साम 6 बजे प्राप्त।